बॉलीवुड

कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद फिर साथ में नज़र आए Malaika- Arjun, वायरल हुई दोनों की तस्वीरें

कोरोनावायरस से ठीक हुए Malaika Arora और Arjun Kapoor एक्ट्रेस को घर छोड़ते हुए कैमरे में कैद हुए अर्जुन शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर वापस लौंटी मलाइका अरोड़ा

less than 1 minute read
Malaika Arora And Arjun Kapoor Latest Pics Viral On Social Media

नई दिल्ली। महामारी कोरोनावायरस की चपेट में आने से बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को बचा नहीं पाए हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर कोविड-19 पॉजिटिॉव पाए गए थे। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि अब दोनों ने कोरोनावायरस से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और दोनों ने ही अपनी नॉर्मल लाइफ पहले जैसी ही शुरू कर दी है। इस बीच कोरोना से ठीक होने के बाद दोनों को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है।

सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन की कुछ नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर मलाइका को उनके घर गाड़ी से छोड़ने पहुंचे थे। जहां पर दोनों की कैमरों में कैद हो गए। इस दौरान मलाइका काफी नॉर्मल लुक में नज़र आईं। उन्होंने वाइट कलर की हाफ टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी। बाल को बांध को उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। साथ ही कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ था।

आपको बता दें जब मलाइका कोरोना पॉजिटिव पाईं गई थीं। तब उन्होंने कुछ समय के लिए डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को छोड़ना पड़ना। मलाइका के बदले कुछ दिनों के लिए नोरा फतेही बतौर जज शो में दिखाई दीं थी। शो पर लौटने के बाद बड़ी ही धूमधाम के साथ मलाइका स्वागत किया गया। जिसे देख वह भी काफी हैरान हो गई थी। इस दौरान वह पूरी तरह से स्वस्थ दिखाई दीं।

Published on:
12 Oct 2020 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर