
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
Arjun Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी लव लाइफ, वॉक और डांस की वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी का है, जहां उन्होंने अपने हुस्न के जलवे और डांस मूव्स से बवाल मचा दिया है। बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने अपने घर पर मिड नाइट पार्टी रखी।
एक्ट्रेस ने छैया छैया गाने पर जमकर किया डांस
इस पार्टी में उनके कई करीबियों और दोस्तों के साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं। अब पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका अपने डांस मूव्स से चार चांद लग रही हैं। एक्ट्रेस ने छैया छैया गाने पर जमकर डांस किया।
एक्ट्रेस ने वीडियो में कई मूव्ज दिखाए
वीडियो में उन्होंने बेली डांस के कई मूव्ज भी दिखाए हैं। आस-पास खड़े लोग उनके फैन की तरह चिल्लाने लगे। साथ ही लोग उन पर से अपनी नजरें भी नहीं हटा पा रहे थे। एक्ट्रेस के साथ वीडियो में कई लोग डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो में रंग बिरंगी बॉडीकॉन ड्रेस कैरी की है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने 57 साल की उम्र में एक्शन स्टंट से लेकर अपने बालों तक का खोला राज, बताया ये सीक्रेट
जिसके साथ ही उन्होंने स्टाइल हाई हील्स पहनी है। उनका स्टाइल काफी जम रहा है। वैसे इस वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। अर्जुन की उम्र की बात करें तो वो आज 38 साल के हो गए हैं। वहीं, मलाइका 49 साल की हैं। ऐसे में दोनों में 11 साल का एज गैप है।
Published on:
26 Jun 2023 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
