10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा कर रहीं दूसरी शादी! ‘सासू मां’ से अर्जुन कपूर की मुलाकात के बाद आया ये अपडेट

Malaika Arora Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में हैं। पहले एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी और फिर उनकी मां से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मुलाकात के बाद से ही सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरे सुर्खियों में हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 02, 2024

Malaika Arora Wedding

Malaika Arora Wedding

Malaika Arora Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। लेकिन इस बार चर्चा का कारण उनके जिम सेशन के वीडियो नहीं, बल्कि उनकी शादी है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

दरअसल, हाल ही में मलाइका अरोड़ा रनवे हेयर के लिए एक रैंप वॉक में गईं थीं, जहां लोगों ने उनके निकले हुए पेट को नोटिस किया। फोटोज देखकर यूजर्स ने अनुमान लगाया कि मलाइका अरोड़ा 50 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो


इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उनकी मां से मिलने उनके घर भी पहुंचे। मलाइका के घर के बाहर अर्जुन को देखकर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर के साथ-साथ उनकी शादी के रूमर्स ने भी सुर्खियां पकड़ीं। हालांकि, बाद में रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि अर्जुन कपूर मलाइका की मां के घर पर सिर्फ ईस्टर का त्योहार मनाने गए थे।

यह भी पढ़ें: Salman khan की Ex अब विनोद मेहरा के बेटे को कर रही डेट, देखें Video में कैसे चुरा रहीं नजरे

हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों से एक्साइटेड हैं और उनके पोस्ट पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। क्या आप भी चाहते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे से शादी कर लें?