15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, लग गई इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आग

मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, लग गई इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आग

less than 1 minute read
Google source verification
malaika-arora

डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर अभिनेत्री और शो की जज मलाइका अरोड़ा ने अपनी ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस से आग लगा दी। उनके डांस को देखकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि उन्होंने मुन्नी बदनाम हुई , अनारकली और छैया छैया जैसे गानों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

आपको बता दें कि 47 साल की मलाइका ने परफॉर्मेंस के दौरान वाइट शिमंरी आउटफिट पहन रखी थी, वह इस उम्र में भी इतनी हॉट और फिट नजर आती है कि उनकी अदाओं के आज भी लाखों दीवाने हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस दी तो लोग उनके कायल हो गए। अपनी परफॉर्मेंस पर मलाइका ने कहा, "मैं ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए बहुत एक्साइटेड हूं और थोड़ा नर्वस भी हूं, क्योंकि मैं अपने गानों पर परफॉर्म कर रही हूं। लेकिन फाइनलाइज लिस्ट को मंच पर लाने वाले एनर्जी लेवल और जुनून को माइंड ब्लोइंग है और उन्हें परफॉर्म करते हुए देख रही हूं, मैं वाकई अपनी परफॉर्मेंस को लेकर होप कर रही हूं। मलाइका ने इस परफॉर्मेंस के कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। जिसमें उनका स्टाइलिश लुक सभी को पसंद आ रहा है। क्योंकि इनमें वे गजब की हॉट लग रही हैं।