
सलमान खान की एक्स भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डांस के अलावा एक और चीज बेहद पसंद है।

बात दें कि मलाइका को घूमना-फिरना बहुत पसंद है। इन दिनों मलाइका लॉस एंजेलिस घूम रही हैं। यह शहर उन्हें काफी पसंद है।

मलाइका ने एक बार बातचीत के दौरान कहा था, 'मैं पहले भी कई बार लॉस एंजेलिस जा चुकी हूं,

लेकिन इसने मेरा ध्यान आकर्षित करना बंद नहीं किया। यहां पाने के लिए हमेशा कुछ नया होता है।'

मलाइका को यहां की जीवनशैली काफी पसंद है। यहां का खाना, यहां के लोग, वातावरण सबकुछ उन्हें आकर्षित करता है।