
इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर- अभिनेता वरुण फोटो। ( फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
Thara Bhai Joginder On Fake PR Against Varun Dhawan: अभिनेता वरुण धवन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। हालांकि उनके फैंस ने उनके काम को सराहा। अब वरुण धवन जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं, जिसके दो गाने रिलीज हो चुके हैं। जैसे ही फिल्म के गाने रिलीज हुए सोशल मीडिया पर वरुण धवन को लेकर जबरदस्त आलोचनाएं और ट्रोलिंग शुरू हो गई। इसी बीच एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पोस्ट शेयर कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने अपने अकाउंट पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वरुण धवन के खिलाफ पेड नेगेटिव कैंपेन चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं, जोगिंदर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फोन कॉल की रिकॉर्डिंग लोगों को सुनाई है, इस रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर उन्हें वरुण धवन के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।
जोगिंदर के मुताबिक, उन्हें वरुण धवन की एक्टिंग को खराब बताने के लिए 5 लाख रुपये का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस ऑफर को साफ ठुकरा दिया और कहा कि भारतीय सेना पर बनी फिल्म के खिलाफ कुछ भी गलत कहने का सवाल ही नहीं उठता है।
इस पूरे मामले पर ‘बॉर्डर 2’ की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने भी कड़ा रुख अपनाया है। तीन दिन पहले निधि दत्ता ने वरुण धवन के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कथित पेड नेगेटिव कैंपेन को लेकर अपना गुस्सा उतारा था और ऐसे लोगों को ‘एंटी-नेशनल’ करार दिया था। उन्होंने लिखा था, "इस देश के परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभा रहे एक अभिनेता को गिराने के लिए पैसे देने वाले सभी ‘एंटी-नेशनल्स’ को बधाई।"
बॉर्डर 2 का गाना 'घर कब आओगे' के लॉन्च के बाद वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ एक्स (X) पर एक सेशन किया था जिसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था, "आपको क्रिटिसाइज और ट्रोल किया जा रहा है इस बारे में क्या कहेंगे?" वरुण ने इसका बड़ा ही सटीक जवाब दिया। उन्होंने कहा, "इसी सवाल ने गाने को हिट कर दिया है। सब एन्जॉय कर रहे हैं। रब दी महर।"
साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई पर बेस्ड थी। वहीं ' बॉर्डर 2' पुरानी बॉर्डर की सिक्वेल से ज्यादा 1971 की इस जंग पर बेस्ड कहानी कही जा सकती है।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’, में फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे जेपी दत्ता, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले यानी 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
Updated on:
12 Jan 2026 02:15 pm
Published on:
12 Jan 2026 02:15 pm
