बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने अर्जुन कपूर को दिया जवाब! प्यार के बारे में शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika Arora Latest Post: मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। मलाइका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने असली प्यार के बारे में बात की हैं।

2 min read
Mar 01, 2025
malaika arora

Malaika Arora Latest Post: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। उन्होंने प्यार के बारे में बात की है।

फैंस को ये पोस्ट मलाइका की पर्सनल लाइफ से जुड़ा इशारा लगा, खासकर अर्जुन कपूर से उनके ब्रेकअप के बाद।

अर्जुन कपूर ने प्यार को लेकर कही थी ये बात

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में, अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म "मेरे हसबैंड की बीवी" के प्रमोशन के दौरान अपने आदर्श रिश्ते को लेकर बात की।उन्होंने कहा: “मुझे प्यार में अब ऐसा कोई चाहिए, जिससे मैं अपनी खामोशियां शेयर कर सकूं। अगर आप दो अलग-अलग जगह पर भी हों, तब भी बिना कुछ कहे जुड़े रह सकें।”

अर्जुन के अनुसार, प्यार सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के पेशे और जिंदगी को समझना भी जरूरी है।

मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा का पोस्ट

अब मलाइका अरोड़ा ने क्रिप्टिक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने असली प्यार क्या है ये बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि वो लोग जो आपको प्यार करें और आप जिन्हें प्यार करें यही असली लग्जरी है। 

अब इस पोस्ट को लोग अर्जुन कपूर वाले कमेंट से जोड़ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि एक्ट्रेस ने इशारों-इशारों में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जवाब दिया है।

अर्जुन और मलाइका का आमना-सामना  

हाल ही में डांस रियलिटी शो "इंडियाज बेस्ट डांसर Vs सुपर डांसर" के सेट पर मलाइका और अर्जुन आमने-सामने आए। शो में मलाइका ने 'मुन्नी बदनाम हुई' और 'छैंया छैंया' जैसे अपने हिट गानों पर डांस किया। अर्जुन से उनकी परफॉर्मेंस पर रिएक्शन मांगा गया, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा- “मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप रहना चाहता हूं।”

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि मलाइका और अर्जुन दोनों ही अपने-अपने तरीके से ब्रेकअप के बाद की जिंदगी जी रहे हैं। अक्सर वो दोनों लव और रिलेशनशिप पर विचार भी साझा करते रहते हैं।

Updated on:
01 Mar 2025 12:54 pm
Published on:
01 Mar 2025 12:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर