Malaika Arora Mr. Faisu Video Viral: सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और मिस्टर फैजू का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और मिस्टर फैजू की मुलाकात भूमि नमस्कार अभियान के दौरान हुई, जो भामला फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। यह अभियान पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा और मिस्टर फैजू ने हिस्सा लिया है।