बॉलीवुड

अर्जुन संग ब्रेकअप के लंबे अरसे बाद मलाइका ने बहाने और परिणाम पर किया पोस्ट, बोलीं- जब आप अपने…

Malaika Arora Post After Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा ने नया पोस्ट शेयर किया है। वह अपनी जिंदगी के बारे में क्या सोचती हैं वो सब पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है।

2 min read
May 08, 2025
मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं जब से वह अर्जुन कपूर से अलग हुई है वह अपने काम पर ज्यादा फोकस करती नजर आती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने बेटे अरहान के साथ एक रेस्टोरेंट ओपन किया है। जिसमें वह काफी बिजी रहती हैं। अब इस बीच मलाइका अरोड़ा का एक पोस्ट सामने आया है। जिसमें उन्होंने जिंदगी में बहाना बनाना और अच्छे रिसल्ट को लेकर बात कही है। जहां फैंस अक्सर अर्जुन कपूर से उनके ब्रेकअप की वजह ढूंढते रहते हैं वहीं मलाइका के इस पोस्ट को भी यूजर्स अर्जुन कपूर जोड़कर देख रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट (Malaika Arora Instagram)

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने दिल के जज्बात से लेकर अपने काम को भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार भी मलाइका ने बहाने और परिणाम को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “जब आप अपने बहाना बनाना छोड़ देते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।” मलाइका अपनी जिंदगी के बारे में कैसा और क्या सोचती हैं ये उनके पोस्ट में नजर आ ही जाता है। मलाइका को अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद देखा गया है कि वह बेहद पॉजिटिव रहने की कोशिश करती दिखती हैं और अपनी लाइफ को भी उसी तरह से रखती हैं।

मलाइका अरोड़ा की बदली अर्जुन कपूर से अलग होकर राय (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता साल 2019 में कपल ने कंफर्म किया था। इसके बाद दोनों साल 2024 तक साथ रहे। इस बीच खबर आई कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं लेकिन फिर कपल ने अपनी राहे हमेशा के लिए अलग कर ली है। अब ऐसे में मलाइका और अर्जुन कपूर दोनों सिंगल हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर