20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा ने बुड्ढी और डेस्पेरेट बोलने वालों को दिया जवाब, अर्जुन कपूर को डेट करने पर होती हैं ट्रोल

मलाइका अरोड़ा अपने से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में होने के कारण कई बार ट्रोल होती हैं। उन्होंने बुड्ढी कहने वालों को करारा जवाब दिया था।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 08, 2021

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट हो जाते हैं। दोनों पब्लिक्ली प्यार जताने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं। हालांकि बॉलीवुड का ये फेवरेट कपल कई बार यूजर्स के निशाने पर भी आ जाता है। मलाइका उम्र में अर्जुन से 11 साल बड़ी हैं जिसके कारण वो कई बार ट्रोल होती हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के एक पुराने इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जब अरबाज से उनकी शादी खत्म हुई तो वो नहीं जानती थी कि कभी दूसरे रिलेशनशिप में आ पाएंगी। उन्हें फिर से अपना दिल टूटने का डर था। लेकिन वो हमेशा से प्यार, एक रिश्ता चाहती थी और इसी बात ने उनके अंदर कॉन्फिडेंस लाया कि वो खुद को वहां रख पाईं और उन्होंने खुद को एक मौका दिया। मलाइका को इस बात की बेहद खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया।

अर्जुन को डेट करने पर मलाइका को मिले ताने

वहीं मलाइका से उनकी और अर्जुन की उम्र के फासले पर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि ये बात उन दोनों को नहीं परेशान करती है। लेकिन सोसाइटी इसे दूसरे तरह से देखती है। दुर्भाग्य की बात है कि हम उस समाज में रहते हैं जिसने समय के बदलने की कोशिश नहीं की है। एक उम्र दराज आदमी यंग लड़की के साथ रोमांस करते हुए खूब तारीफें बटोरता है लेकिन जब एक उम्र में बड़ी महिला ऐसा करती है तो उसे बुड्ढी, गोल्ड डिगर और डेस्पेरेट जैसे शब्द कहे जाते हैं।

शादी की खबरों को लेकर चर्चा

मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं। हालांकि कपल ने इस बारे में कभी भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अर्जुन ने कहा था कि जब वो ऐसा करने वाले होंगे तो सबसे पहले मीडिया को इसकी जानकारी देंगे। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते का ऐलान साल 2019 में किया था। ये भी कहा जाता है कि अरबाज से उनके तलाक का कारण भी अर्जुन कपूर ही थे। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि अरबाज के अफेयर के चलते मलाइका ने ऐसा फैसला लिया था। मलाइका अर्जुन के साथ अक्सर वेकेशन भी जाती रहती हैं। धर्मशाला से लेकर इटली तक से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।