Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा ने पिता के मौत के 22 दिन बाद किया पहला पोस्ट, फैंस हुए खुश

Malaika Arora First Post: मलाइका अरोड़ा ने पिता अनिल मेहता के निधन के बाद पहला पोस्ट किया है। इसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Oct 05, 2024

malaika arora first post

मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora First Post After Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के मौत के बाद से ही एक्ट्रेस काफी दुखी हैं। उनके लिए पिछले कुछ दिन काफी मुश्किलों से भरे रहे। हालांकि, अब मलाइका की लाइफ धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के मौत के बाद पहली बार पोस्ट भी शेयर किया है। इसी के साथ वह एक इवेंट में भी नजर आईं।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने पिता अनिल मेहता के सुसाइड के बाद से ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया। हालांकि, अब टी-सीरीज ने उन्हें टैग करते हुए मलाइका अरोड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक पोस्ट की है। इस पोस्ट में मलाइका का एक वीडियो है, जिसमें वह आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस आइटम सॉन्ग का टाइटल 'माझा येक नंबर' है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: पिता के मौत के 23 दिन बाद मलाइका अरोड़ा दिखीं खुश, सज सवरकर आईं मीडिया के सामने

मलाइका के लेटेस्ट वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो देखकर फैंस कई सारे कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मराठी लुक में मलाइका अरोड़ा और भी ज्यादा हॉट लगती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग एक से बढ़कर एक हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती बढ़ती ही जा रही है।'