बॉलीवुड

मां Malaika Arora के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट हुए उनके बेटे अरहान खान, दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग

अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) की बर्थडे पार्टी की तस्वीेरें आईं सामने मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) के परिवार संग शामिल हुए अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी बेटे अरहान भी नज़र आए मलाइका संग

2 min read
Feb 02, 2021
Malaika Arora Son Arhaan Khan Spotted With Arjun Kapoor

नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। कोरोना की वजह से एक्ट्रेस ने घर पर ही अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके माता-पिता और बहन मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं थीं। खास बात यह थी कि इस पार्टी का हिस्सा मलाइका के बेटे अरहान और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी भी बने। काफी लंबे समय से मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं।

पार्टी के खत्म होने के बाद सभी अपने-अपने घर जाते हुए नज़र आए। मलाइका के बेटे अरहान अपनी फैमिली के साथ कार में जाते हुए दिखाई दिए। वहीं मलाइका के परिवार संग अर्जुन कपूर की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। अक्सर अर्जुन को मलाइका के घरवालों के साथ डिनर और लंच पर जाते हुए देखा है। यही नहीं अर्जुन अरहान संग भी कई बार समय बीताते हुए नज़र आए हैं। आपको बता दें अभिनेता अरबाज़ खान से अलग होने के बाद ही मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्तें को कबूला था। वहीं अरहान अपने माता-पिता दोनों के साथ ही वक्त बीताते हुए नज़र आते हैं।

अमृता अरोड़ा की पार्टी की तस्वीर मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Malaika Arora Instagram ) पर शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) और करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor ) भी एन्जॉय करते हुए नज़र आईं थीं। आपको बात दें करीना इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब अच्छे जी रही हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल गैंग संग तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं।

Published on:
02 Feb 2021 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर