1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करीना कपूर को बेस्ट फ्रेंड Malaika Arora ने किया बर्थडे विश, कहा- हर उम्र में शानदार हो

मलाइका ने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना का बर्थडे विश किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबो के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
2 min read
Google source verification
malaika_arora.jpg

Malaika Arora wishes Kareena Kapoor on her birthday

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का आज जन्मदिन है। बेबो आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौक पर उन्हें फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बेबो ने बर्थडे पर अपने घर में एक छोटी सी पार्टी रखी थी। जिसमें उनके बेहद ही करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, मां बबीता और पिता रणधीर कपूर बेबो की इस पार्टी में पहुंचे थे। लेकिन करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में शामिल नहीं हुई। क्योंकि कुछ दिनों पहले मलाइका कोरोना संक्रमित पाई गई थीं।

हालांकि मलाइका ने सोशल मीडिया के द्वारा अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना का बर्थडे विश किया है। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेबो के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मलाइका बेबो को किस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘बेबोलिशियस बड़ी हो गई हैं, हर उम्र में शानदार, बेबा तुम्हें 40 मुबारक, लव यू।’ मलाइका का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में इस पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो हाल ही में उन्होंने 14-दिन के सेल्फ-आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है और वह कोरोना से ठीक हो चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं। मलाइका ने लिखा था, ''आउट एंड अबाउट' आखिरकार कई दिनों के बाद मैं कमरे से बाहर निकली हूं। यह खुद के आउटिंग जैसा लग रहा है। मैं अपने आप को खुशनसीब मानती हूं कि कम दर्द और समस्या में मैंने इस वायरस से जंग जीत ली। डॉक्टर्स को बहुत बहुत शुक्रिया। बीएमसी को निशुल्क प्रक्रिया के लिए शुक्रिया। परिवार, दोस्तों और फैन्स से लेकर उन सभी लोगों को शुक्रिया जिन्होंने प्रार्थनाएं और जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इस मुश्किल वक्त में आप लोगों ने जो कुछ भी किया, उसके लिए मैं शब्दों में आपको शुक्रिया कहना मुश्किल है। आप सभी सुरक्षित और अपना ध्यान रखें।'