मल्लिका शेरावत ने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी, इस फिल्म में उन्होंने कैमियो किया थ। बतौर लीड बॉलीवुड में डेब्यू उनका ‘ख्वाहिश’ फिल्म से हुआ था। लेकिन 2004 में आई ‘मर्डर’ फिल्म से उनको बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। मर्डर फिल्म के बाद मल्लिका की फीस में जबरदस्त इजाफा हुआ। इसके अलावा वह ‘वेलकम’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘डबल धमाल’, ‘हिस्स’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बता दें, मल्लिका ने जब बॉलीवुड में एंट्री हुई तो वो शादीशुदा थी, लेकिन उन्होंने कई सालों तक ये बात छुपाकर रखी। एक्ट्रेस की शादी दिल्ली के जेट एयरवेज के पायलट कैप्टन करण सिंह गिल से हुई थी, लेकिन 2004 में एक्ट्रेस के डेब्यू करने के बाद जब मर्डर में उनके किस सीन्स की चर्चा हुई तो 2009 में उनकी शादी की बात लोगों को पता चली।