
नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपनी फिटनेस को लेकर काफी फेमस रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल रहती हैं। हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की हैं। हाल ही में एक इवेंट में मंदिरा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब एक महिला खुद के लिए बात करती है तो उसे हमेशा सोसाइटी गलत नजरों से देखती है।
मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने बताया कि इंडियन सोसाइटी में औरतों के लिए काफी अलग रुल्स सेट हैं। एक महिला को कई रूढ़ियों का सामना करना पड़ता है। मंदिरा ने बताया कि उन्होंने काम के चलते अपनी प्रेग्नेंसी को जब टालने का फैसला किया था तब उन्हें अलग नजरों से देखा गया। लोग उन्हें करियर ओरिएन्टेड महिला समझने लगे। हालांकि उनके लिए ये फैसला काफी मुश्किल भरा था। उन्होंने आगे कहा कि आपको लगेगा कि ये अच्छी बात है, लेकिन एक शादीशुदा महिला के लिए समाज की सोच काफी अलग है। मंदिरा ने कहा- जब मेरे बच्चे का जन्म हुआ तो मुझे मेरी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच हमेशा बांटा गया।
आज मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) की शादी को लंबा वक्त हो चुका है लेकिन वो काफी खुश हैं। मंदिरा के पति और फिल्ममेकर राज कौशल हमेशा से उनके बने सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके हसबैंड राज कौशल उनके बेटे की देखभाल करते हैं, जिसके बाद वो अपने शूट्स पर जा पाती हैं। मंदिरा ने मैरिड महिलाओं को भी सलाह दी है कि हर महिला को खुद पर और खुद की क्षमताओं पर यकीन करना चाहिए।
Published on:
21 Nov 2019 05:47 pm
