23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैमिली ड्रामा फिल्म में वरुण-कियारा संग काम करेंगे मनीष पॉल

मिकी वायरस और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों से मशहूर हुए मनीष पॉल वर्तमान में टीवी शो की शूटिंग में व्यस्त

less than 1 minute read
Google source verification
 कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी

मिकी वायरस और तेरे बिन लादेन जैसी फिल्मों से मशहूर हुए मनीष पाल फिलहाल टीवी शो में होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर है। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।

जानकारी के अनुसार वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म में मनीष पॉल को ऑपोजिट कास्ट किया गया है। लेकिन उनका रोल काफी अहम रहेगा। इस फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथी अनिल कपूर और नीतू कपूर भी कास्ट का हिस्सा है। फ़िल्म में मनीष पॉल के परिजनों का किरदार अनिल कपूर और नीतू कपूर निभाएंगे। जानकारी के अनुसार मनीष पॉल की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में होने वाली है और निर्माता इसी माह के अंत में फिल्म की शूटिंग पर काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है।