
Manisha Koirala
Manisha Koirala Photo: नया साल आ चुका है जोबॉलीवुडके लिए काफी शानदार होने वाला है। आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हर कोई विदेश में छुट्टियां मना रहा है। ऐसे में सुपरस्टार मनीषा कोइराला काठमांडू में नए साल का जश्न मनाती और डांस करती नजर आईं। मनीषा कोइराला की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जो फैंस को खूब पसंद आई, लेकिन हर कोई उस समय चौंक गया जब उनके साथ इम्तियाज अली भी नजर आए। दोनों को साथ में म्यूजिकल रात बिताते देखा गया। वे दोनों फिल्म ‘जब वी मेट’ के गाने ‘तुम से ही’ पर वाइब मैच करते दिखे। अब सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने हंगामा काटा हुआ है।
मनीषा कोइराला और इम्तियाज अली के साथ म्यूजिशियन ने नया साल इंजॉय करते हुए वीडियो शेयर किया है। काठमांडू में आयोजित इस शाम को मनीषा कोईराला ने खूब इंजॉय किया। वहीं, इम्तियाज अली का भी एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सरस्वती खत्री नाम की संगीतकार ने फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "इन अद्भुत लोगों के साथ 2024 की कितनी खूबसूरत विदाई, हमारी सुपर विनम्र और अनमोल @m_koirala इस पल के लिए आपकी बहुत आभारी और कृतज्ञता रहूंगी। इन पलों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। #new #newyear2025।" इन फोटोज को देखने के बाद फैंस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्या चल रहा है। वह अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
मनीषा कोइराया का काठमांडू में बेहद अलग अंदाज दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह काफी फंकी अवतार में नजर आ रही हैं। मनीषा ने ब्राउन हाफ जैकेट और ब्लैक कैप पहन रखी है। अब फैंस का कहना है कि क्या दोनों जल्द किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं या कुछ और ही बात है। हमें तो कुछ समझ नहीं आ रहा है। बता दें, मनीषा कोइराला ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी केवल 2 साल चली और 2012 में कपल का तलाक हो गया था। वहीं, इम्तियाज अली ने 1995 में पत्नी प्रीति अली संग शादी की थी और इस रिश्ते का भी अंत बुरा हुआ साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया।
Published on:
03 Jan 2025 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
