बता दें कि मनीषा कोईराला काफी समय तक बडे पर्दे से दूर रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'डियर माया' से कमबैक किया। मनीषा की यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब उन्हें बडी बजट की फिल्म में मौका मिला है। नरगिस दत्त का किरदार मनीषा के लिए जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। बता दें कि मनीषा कोईराला 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त की बायोपिक को राजकुमारी हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। जिस तरह से मनीषा के नरगिस वाले लुक को देखकर लोग चौंक रहे हैं, वैसे ही रणबीर के पहले लुक ने भी फैंस को काफी चौंकाया था। वह हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे थे। फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है। बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला के अलावा दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा , करिश्मा तन्ना भी होंगी।