इस शुक्रवार बॅाक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में 'मनमर्जियां', 'लव सोनिया' और 'मित्रों' का क्लेश हुआ। तीनों में से अब तक जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की वो है अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां'। तीनों फिल्मों के चौथे दिन के कलेक्शन में 'मनमर्जियां' सबसे आगे चल रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्चन स्टारर 'मनमर्जियां' फिल्म साल 2018 की ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में आठवें पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही। इस लिस्ट में छोटे बजट की फिल्में शामिल है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'राजी' ( 32, करोड़ 72 लाख), दूसरे नंबर पर 'स्त्री' (31 करोड़ 58 लाख ) तीसरे नंबर पर 'सोनू की टीटू की स्वीटी' ( 25 करोड़ 83 लाख), चौथे नंबर पर 'अक्टूबर' फिल्म( 17 करोड़ 41 लाख) रहा।