20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक कुमार की बाहों में मन्नारा चोपड़ा, वैलेंटाइन डे से पहले फर्स्ट सॉन्ग होगा रिलीज, जानिए डिटेल्स

बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट की जानकारी आ गई है।  

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Feb 07, 2024

saanware.jpg

बिग बॉस 17 के बाद अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा का फर्स्ट सॉन्ग

बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम कर रहे हैं। दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है। अब उन्होंने अपने अपकमिंग सॉन्ग का फर्स्ट लुक पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दिया है।

ऐसा है फर्स्ट सॉन्ग का पोस्टर
अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा के अपकमिंग सॉन्ग का नाम 'सांवरे' Saanware है। इसका फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है। इसमें मन्नारा अभिषेक की बाहों में नजर आ रही हैं और दोनों काफी रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं।

वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज होगा सॉन्ग
सांवरे पोस्टर के साथ ही यह जानकारी भी गई है कि इस सॉन्ग का टीजर 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। जबकि इसका पूरा सॉन्ग वैलेंटाइन डे से पहले 12 फरवरी को रिलीज होगा। इस अनाउंसमेंट के बाद से अभिषेक और मन्नारा के फैंस खुश हैं और वह उनके सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस के जरिए अभिषेक-मन्नारा ने बनाया बड़ा फैनबेस
बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी विनर थे, तो वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप और मन्नारा चोपड़ा सेकंड रनर अप रहीं। अभिषेक और मन्नारा भले ही ट्रॉफी नहीं जीत पाएं, लेकिन दोनों ने अपना एक बड़ा फैनबेस बनाया है।