13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनोज कुमार ने नहीं किया होता ये काम तो महानायक नहीं बनते अमिताभ बच्चन

मनोज कुमार ने नहीं किया होता ये काम तो महानायक नहीं बनते अमिताभ बच्चन...  

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 24, 2019

manoj kumar, amitabh bachchan

मनोज कुमार 24 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 'उपकार' और 'शहीद' जैसे देशभक्ति फिल्मों के अलावा मनोज कुमार ने अमिताभ बच्चन के डूबते कॅरियर को किनारे लगाया था। देशभक्ति फिल्मों के कारण ही मनोज कुमार का नाम 'भारत कुमार' पड़ा था।

manoj kumar, amitabh bachchan

मनोज कुमार ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत 1949 में आई फिल्म 'शबनम' से की थी। मनोज ही वो अभिनेता हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री छोड़ने से मना किया था।

manoj kumar, amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही थीं, वो काफी मुश्किलों का सामना कर रहे थे। उन्होंने फ्लॉप हो रही फिल्मों के चलते इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। तभी मनोज कुमार ने उन्हें रोटी कपड़ा और मकान में रोल दिया था। ये फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी।

manoj kumar, amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन की साल 1973 में जंजीर फिल्म रिलीज हुई थी। जंजीर को अमिताभ की पहली सबसे बड़ी फिल्म माना जाता है। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने साल जंजीर से पहले ये फिल्म साइन कर ली थी।

manoj kumar, amitabh bachchan

मनोज कुमार को 'उपकार' फिल्म की प्रेरणा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहाहुर शास्त्री से मिली थी। भगत सिंह की लाइफ पर बनी मनोज कुमार की 'शहीद' (1965) पूर्व पीएम को बहुत पसंद आई थी। शास्त्री जी ने उन्हें 'जय जवान जय किसान' नारे पर आधारित फिल्म बनाने की सलाह दी थी। मनोज कुमार ने फिर 'उपकार' बनाई।