
Adipurush controversy
Adipurush controversy: मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष को लेकर कहा कि फिल्म में राम को सदी के सबसे बड़े महानायक के तौर पर बताने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म मॉडर्न तरीके से बनाई गई है। जिससे नई जेनेरशन को श्री राम के बारे में पता चल सके। उन्होंने ये भी कहा कि ये कहानी अपने तरीके से सुनाई क्योंकि हमें अपने ही तरीके से सुनानी चाहिए थी। जब महर्षि बाल्मीकि ये कथा लिखते है तो उनका अपना तरीका है। उसके बाद हजारों वर्षों बाद तुलसीदास ने इसे अपने तरीके से सुनाया। उसके बाद रामानंद सागर की भव्य रामायण हमें देखने को मिली।
लोगों को पता चलें कि राम महानायक है
मनोज मुंतशिर ने कहा कि सब की रामायण देखने के बाद ओम राउत और हमने जब ये रामायण बनाया तो उसे बनाने का हमारा अपना एक तरीका था। हमारे पास एक रास्ता था वो है कम्युनिकेशन। हमें पता है कि ये देश राम के सिद्धांतो और मूल्यों पर चलने वाला है। यहां किसी को राम बताने की जरूरत नहीं है। बस दुर्भाग्य ये है कि जो नई पीढ़ी है ये कैप्टन अमेरिका, थॉर मार्वेल और डीसी के यूनिवर्स में पल बढ़ रहे है। ये राम की कथाएं नहीं सुनते। मै ईमानदारी से कहता हू कि कितने बच्चे है जो Youtube पे अपने खाली समय में रामानंद सागर की रामायण देखते होंगे। आप ये पाएंगे कि शून्य लोग है। हमारा लक्ष्य बस इतना था कि जो श्री राम की कहानी थी जो कि इतने बड़े नायक है हमारे उनकी कहानी हर किसी तक पहुंचे। लोग ये जाने कि सिर्फ सुपरमैन हवा में नहीं उड़ता था हमारे बजरंग बली उनसे बहुत पहले से उड़ते थे।
Updated on:
18 Jun 2023 06:17 pm
Published on:
18 Jun 2023 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
