8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की ये 10 ब्यूटीफूल और ग्लैमरस पिक्चर्स देखकर दंग रह जाएंगे

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की ये 10 ब्यूटीफूल और ग्लैमरस पिक्चर्स देखकर दंग रह जाएंगे.....

3 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Nov 21, 2017

Manushi Chhillar

Manushi Chhillar

इंडियन मॉडल और ब्यूटी पेजेंट होल्डर मानुषी छिल्लर को 18 नवंबर को मिस वर्ल्ड 2017 के ताज से नवाजा गया है। इससे पहले 25 जून, 2017 को फेमिना मिस इंडिया का ताज पहनाया गया था। छिल्लर ऐसी छठीं भारतीय ब्यूटी हैं जिसने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता है, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा सन् 2000 में यह खिताब जीत चुकी हैं। 25 जून, 2017 को मुंबई में यश राज स्टूडियो में आयोजित इवेंट में साल 2016 की फेमिना मिस इंडिया प्रियदर्शनी चर्टजी ने मानुषी छिल्लर को 54वीं फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया था। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया, 2017 में हरियाणा स्टेट का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों की ब्यूटीज ने भाग लिया था।

छिल्लर एक मेडिकल स्टूडेंट है। छिल्लर उन मिस इंडिया वीनर्स में से एक है जो हाईली क्वालीफाइड हैं। जैसे यास्मीन दाजी मिस इंडिया यूनीवर्स 1996 की थर्ड रनरअप, रीता फारिया मिस वर्ल्ड 1996, कल्पना पंडित फेमिना मिस इंडिया, 1989, लक्ष्मी पंडित फेमिना मिस इंडिया 2004 और पूजा चिटगोपेर मिस अर्थ 2007, जो मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली पहली भारतीय और एशियन थीं, जो उनकी रोल मॉडल हैं।

17 साल बाद भारतीय सुंदरता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रम में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल का मिस व‌र्ल्ड घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

मानुषी ने सभी प्रतिस्प‌िर्द्धयों को पीछे छोड़ते हुए मिस व‌र्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। वह हरियाणा के सोनीपत शहर की रहने वाली हैं। इससे पहले आखिरी बार 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस व‌र्ल्ड चुना गया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। मानुषी 67वीं मिस व‌र्ल्ड हैं।

मेडिकल छात्रा हैं मानुषी
20 साल की मानुषी छिल्लर सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं और कार्डिएक सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल में हुई है। मानुषी को पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग रोमांचक जैसे खेल पसंद हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य में प्रशिक्षण लिया है। वह स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैं।

बचपन का सपना
मिस व‌र्ल्ड बनना मानुषी के बचपन का सपना था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बचपन में मैं हमेशा से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती थी। हालांकि, मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच जाऊंगी। मानुषी समाजसेवा के कार्यो से भी जुड़ी रही हैं। उन्होंने महिलाओं की माहवारी के दौरान हाइजीन से संबंधित एक कैंपेन में करीब 5000 महिलाओं को जागरूक किया है।

इस जवाब ने बनाया विजेता
मानुषी छिल्लर से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस व्यवसाय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

इन सुंदरियों ने भी लहराया है मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में परचम
1966 - रीता फारिया
1994 - ऐश्वर्या राय
1997 - डायना हेडन
1999 - युक्ता मुखी
2000 - प्रियंका चोपड़ा