
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसी के चलते एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म में अहम रोल प्ले कर रहीं मानुषी छिल्लर ने फिल्म होने पर बात की है। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया की वो खुद को इस समय में किस तरह दिलासा दे रहीं हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने कहा, "अरे मेरी लाइफ में बहुत कुछ रातोरात हुआ है। ऐसा नहीं है कि मैंने उन चीजों के लिए जीतोड़ मेहनत नहीं की लेकिन मैं सोचा करती थी कि अगर मैं फोकस्ड और डेडिकेटेड हूं तो मैं पक्का कह सकती हूं कि मैं कुछ ना कुछ तो कर लूंगी। हां एक एक्टर के तौर पर आप चाहते हैं कि आपकी फिल्में अच्छा करें। आप चाहते हैं कि लोग आपकी फिल्म देखें, आपको पसंद करें और एक अच्छा वक्त बिताकर एंटरटेन हों। कई बार ऐसा नहीं होता है जो कि बहुत सामान्य बात है।"
यह भी पढ़ें:‘बड़े मियां छोटे मियां’ को 100 करोड़ पार करना हुआ मुश्किल, जानें 11वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
फिल्म के फ्लॉप हो जानें पर एक्ट्रेस ने आगे कहा, "यही एक बात सोचकर मैं खुद को सुकून देती हूं। मेरे लिए बात इतनी सी है कि अच्छा काम करो और नई चीजें तलाशते रहो। मुझे चाहिए कि फिल्म मेकर्स मुझे स्क्रीन पर देखते रहें। तो मुझे लगता है कि बस यही एक सीख है। बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स वो चीज हैं जिन पर एक एक्टर के तौर पर आपका कोई कंट्रोल नहीं है। जिस चीज पर मेरा नियंत्रण नहीं है उस बारें में मैं ज्यादा नहीं सोचती।"
Updated on:
22 Apr 2024, 8:27 AM IST
Published on:
22 Apr 2024, 8:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.