
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के दूसरे वीक में एंटर कर चुकी है। इसी के साथ अब फिल्म के 11वें दिन यानी की रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ 300 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी है और ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी अपनी आधी लागत तक नहीं निकाल पाई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की 11 दिनों की कुल कमाई अब 55.55 करोड़ रुपए हो गई है।
यह भी पढ़ें: रिलीज होने वाली हैं ये धांसू फ्रेंचाइजी फिल्में, जानें कब बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो चुकी है। 300 करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम बजट में बनी ये फिल्म अब तक सिर्फ 55.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय बोस ने अहम रोल प्ले किया है।
Updated on:
22 Apr 2024, 7:40 AM IST
Published on:
22 Apr 2024, 7:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.