28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा 

कृष्णा को बढ़ती उम्र के साथ हो रही स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों के कारण भर्ती करवाया गया है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dilip Chaturvedi

Feb 12, 2016

krishna raj

krishna raj

मुंबई। अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। रणधीर ने बताया, उन्हें (कृष्णा) बढ़ती उम्र के साथ हो रही स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियों के कारण भर्ती करवाया गया है। हालांकि उनकी तबीयत में काफी सुधार है और जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

सूत्रों की मानें, तो कृष्णा को पिछले कुछ दिनों से भर्ती हैं, लेकिन रणधीर ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। रणधीर और ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा को देखने पहुंचे हैं। कृष्णा की देखभाल उनकी बेटी रीमा जैन कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

image