तस्वीर साझा करते हुए मान्यता ने लिखा, 'एक प्यारे पति, एक सहज पिता और हमारी मुस्कान के पीछे की वजह। आप हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए आपका शुक्रिया। आपको पाकर बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं। आपको जन्मदिन मुबारक मेरे प्यार। मॉम और डैड आप पर हमेशा गर्व करेंगे।'इन तस्वीरों की पृष्ठभूमि में दीवार पर संजय के दिवंगत माता-पिता नर्गिस और सुनील दत्त की तस्वीर लगी हुई है, जो मुश्किल घड़ी में संजय का बड़ा सहारा बने।