18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यो स्टार किड्स को मिल रही अटेंशन से परेशान है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

ऐश्वर्या का हॉलीवुड फिल्म मैलिफिसेन्ट में वॉइस ओवर सुनाई देगा ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई
2 min read
Google source verification
aaradhya-bachchans_-9_2.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक स्टार होने के बाद जितना मुश्किलों का सामना एक एक्ट्रेस को करना पड़ता है उससे कही ज्यादा उनके बच्चे इन मुश्किलों का सामना करते है। क्योकि उनके घर से बाहर निकलते ही हर वक्त मीडिया उनको घेरने को कोशिश में लग जाता है कभी कभी तो बच्चे भी इतना घबरा जाते है कि वो घर से बाहर ही निकलना पसंद नही करते। आज के इंटरनेट के दौर में एक स्टार किड के लिए सर्वाइव करना काफी मुश्किल हो गया है। अभी हाल ही में तैमूर के बारे में करीना ने भी इस बात का खुलासा किया था कि तैमूर कैमरे के सामने आने से मना करता है। हर फोटोग्राफर्स तैमूर से लेकर अबराम, मीशा सभी की एक झलक पाने के लिए बैचेन रहता हैं। छोटे बच्चों को जरूरत से ज्यादा अटेंशन मिलने से एक्ट्रेस करीना और गौरी भी परेशान रहने लगी हैं। अब ऐश्वर्या राय ने इसका जवाब दिया है कि क्या मीडिया कल्चर उन्हें परेशान करता है।

मीडिया कल्चर से परेशान हैं ऐश्वर्या?

एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने कहा- 'ये हमारी इंडस्ट्री का पार्ट है। ये हमारे चुने हुए जीवन का तरीका है।' ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बच्ची को हमेसा कैमरे के सामने से बचाने की कोशिश करती रहती है। आराध्या बच्चन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इसलिये मीडिया से बचाने के लिये ऐश्वर्या आराध्या को अपने साथ रखती हैं। हाल ही में करवाचौथ की पार्टी में भी दोनों को साथ देखा गया था। वहीं ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी आराध्या को अपने साथ लेकर गई थीं। मां-बेटी की कैमिस्ट्री काफी शानदार है।
वर्क फ्रंट पर, ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। फिल्म में राजकुमार राव और अनिल कपूर मुख्य रोल में थे। हालांकि,इस फिल्म को ज्यादा सफलता नही मिल पाई। और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, जल्द ही हॉलीवुड फिल्म मैलिफिसेन्ट में उनका वॉइस ओवर सुनाई देगा। इसी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन प्रमोशन में बिजी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग