हमारी प्रेरणा माता- पिता
अपने आइडल को लेकर मीत बद्रर्स ने कहा कि हमारी प्ररेणा हमारे माता- पिता हैं। उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हमें सिखाया की जमीन से जुड़े रहो। कभी अपनी सक्सेस पर इतराओ मत। सब समय पर निर्भर करता है, अच्छा वक्त कब बुरा बन जाए, कोई नहीं जानता। साथ ही उन्होंने हमें इंसानियत का पाठ भी पढ़ाया है। तो आज हम जो हैं, उनकी बदौलत हैं।