
rajanikant
बीते दिन ही शाहरुख खान ने अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म 'जीरोे' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जहां दर्शकों ने ट्रेलर को काफी पसंद किया है। वहीं अब इसके कुछ सीन्स को लेकर मीम्स बनाए जाने शुरू हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर इसका मजाक बना रहे हैं। इसके साथ ही आज यानी की 3 नवंबर को रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म '2.0' का भी ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह काफी जबरदस्त है और यूट्यूब पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर का भी यूजर्श जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
'जीरो' पर बन रहे ऐसे मीम्स
शाहरुख की 'जीरो' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बनाए गए जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा उस सीन का मजाक बनाया जा रहा है जिसमें कैटरीना कैफ उन्हें धक्का देकर बोलती हैं कि तुम अभी जीरो हो। उनके कुछ सीन्स को मैच से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का की बैठे हुई तस्वीर को शाहरुख की बैठे हुई तस्वीर के साथ जोड़कर मीम्स बनाए जा रहे हैं।
'2.0' में रजनीकांत के सीन पर बन रहा मीम्स
फिल्म '2.0' में रजनीकांत पर फिल्माया गया ग्राउंड में बंदूकों वाला सीन काफी जबरदस्त है लेकिन इसमें यूजर्स उनके इस सीन का काफी मजाक बना रहे हैं। इसके साथ नो एग्जिट वाले सीन को लेकर दिपावली पर सफाई से जोड़कर मीम्स बनाए जा रहे हैं। इन सभी मीम्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
Updated on:
3 Nov 2018, 4:52 PM IST
Published on:
3 Nov 2018, 4:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.