10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Merry Christmas First Review: कैटरीना-विजय की थ्रिलर फिल्म हिट या फ्लॉप? सामने आया पहला रिव्यू

Merry Christmas First Review: मैरी क्रिसमस फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है अब फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है आईये जानते हैं कैसी होगी फिल्म...  

less than 1 minute read
Google source verification
merry_christmas_first_review_katrina_kaif_vijay_sethupathi_movie_hit_or_flop_.jpg

मैरी क्रिसमस फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने

Merry Christmas First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ एक्टर विजय सेतुपति की स्टारर फिल्म "मैरी क्रिसमस" शुक्रवार 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। ऐसे में दोनों की जोड़ी पहली बार बॉक्स ऑफिस पर देखी जाएगी। वहीं, दोनों के फैंस फिल्म कैसी है क्या कहानी है? ये जानने के लिए काफी बेसब्र हैं। अब सोशल मीडिया पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू सामने आ रहे हैं।

मैरी क्रिसमस फिल्म का पहला रिव्यू (Merry Christmas Day 1 Collection)
बता दें, गुरुवार को मैरी क्रिसमस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन सहित कई बॉलीवुड वहां पहुंचे थे। इसी को लेकर फिल्म मेकर विग्नेश शिवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूरी फिल्म कास्ट की तारीफ की। उन्होंने लिखा, इस शानदार फिल्म में एक्टर विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की एक्टिंग वाकई लाजवाब है। मैं दोनों की एक्टिंग देख के खुश हूं।

थ्रिलर से भरपूर है फिल्म (Merry Christmas Thriller Movie)
उन्होंने आगे लिखा, फिल्म के आखिरी के 30 मिनट बेहद शानदार हैं। उन्होंने कहा, प्राउड ऑफ यू विजय सेतुपति। फिल्म ट्रेड शेयरहोल्डर आशुतोष कुमार एम ने भी एक्स पर फिल्म के लिए अपना रिव्यू शेयर किया है, उन्होंने लिखा, ‘मैरी क्रिसमस एक थ्रिलर फिल्म है जिसके दूसरे पार्ट में पुलिस स्टेशन का बेहतरीन सीन दिखाया गया है।

दूसरा पार्ट भी होगा शानदार (Katrina Kaif And Vijay Sethupathi)
फिल्म्स एंड स्टफ्स ने भी X पर अपने विचार शेयर किए हैं उन्होंने लिखा, “विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने मैरी क्रिसमस के पहले पार्ट को पूरी तरह से संभाला और भूमिका बांधी जिसके कारण दूसरा पार्ट और दिलचस्प हो गया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन की कमाई 1.5 करोड़ से 2 करोड़ हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग