
metoo Tanushree Dutta Inspiration Short Film
बॅालीवुड एक्ट्रेस Tanushree Dutta पिछले साल से सुर्खियां बटोर रही हैं। Nana Patekar पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद से लगातार वह चर्चा में बनी हुई हैं। इस मामले के बाद से कहा जा सकता है की Metoo Campaign को एक नई दिशा मिल गई। अब तनुश्री ने बॉलीवुड की मीटू स्टोरिज पर एक Short Film बनाने का फैसला किया है।
जी हां, एक्ट्रेस अब एक शॉर्ट फिल्म बनाने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस शॅार्ट फिल्म का नाम 'Inspiration' है। इस मूवी में तुनश्री दत्ता खुद एक्टिंग करती नजर आंएगी।
यह फिल्म वर्क प्लेस पर महिलाओं संग हो रहे शोषण की दर्दनाक कहानी को बयां करेगी।
इस शॅार्ट मूवी से तुनश्री दत्ता 9 साल बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी करेंगीं। तनुश्री ने खुद इस फिल्म की कहानी और डायलॉग्स लिखे हैं। यह फिल्म महिला दिवस के मौके पर यानी 8 मार्च, 2019 को रिलीज होगी। देखना होगा की लोगों को यह मूवी कितनी पसंद आती है।
Updated on:
27 Feb 2019 01:54 pm
Published on:
27 Feb 2019 01:54 pm
