11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kangana Ranaut को मीका सिंह ने पागल बताकर लगाई लताड़, कहा- सॉफ्ट लोगों करण और ऋतिक को टारगेट करती हैं लेकिन..

मीका सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना कंगना को पागल बताकर लगाई लताड़ करण जौहर और ऋतिक रोशन को बताया सॉफ्ट टारगेट

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Dec 05, 2020

Mika Singh and Kangana Ranaut

Mika Singh and Kangana Ranaut

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर विवादों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों को लेकर कुछ ट्वीट कर दिए थे। उसके बाद उन्होंने किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग महिला को लेकर टिप्पणी कर दी थीं। जिसके बाद ये मुद्दा बढ़ता चला गया। कंगना की पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) से इस मामले को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अब सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने कंगना पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्ट्रेस को आड़े हाथों लेते हुए खूब खरी खोटी सुना डाली है।

मीका सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारा लक्ष्य किसानों को सपोर्ट करना है तो उसपर ध्यान दें। वो पागल है तो उसे अपनी जिंदगी जीने दो। बेटा कंगना टीम जब करण जौहर, रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन जैसे सॉफ्ट लोगों और सेलेब्स को टारगेट करती हैं और बच निकलती है। लेकिन पुत्तर जी इस तरफ मत आओ। मीका के इस ट्वीट पर कई लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि मीका सही कह रहे हैं।

वहीं इससे पहले भी मीका ने कंगना को लेकर ट्वीट कर कहा था कि मेरे मन में कंगना रनौत के लिए बहुत सम्मान हुआ करता था। उनका ऑफिस तोड़े जाने पर मैंने उन्हे सपोर्ट भी किया था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना रनौत एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला को कुछ सम्मान देना चाहिए। अगर आप थोड़ी भी सभ्य हैं तो माफी मांगिए। आपको शर्म आनी चाहिए।

मीका के इस ट्वीट पर अब तक कंगना का कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन उनके ट्वीट से साफ हो गया है कि वो एक्ट्रेस से बेहद नाराज हैं। उन्होंने ये भी साफ किया है कि कंगना से उनकी कोई पर्सनल प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी बजाए इसके ट्वीट डिलीट कर दिया। कंगना के इस ट्वीट के कारण उनकी खूब किरकिरी हो रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग