'तलाक से कोई कड़वाहट नहीं'
एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक लेना आसान नहीं होता है। हालांकि जब आपका रिलेशन जहरीला हो जाए तो इससे बाहर आ जाना ही ठीक है। शादी जीवन का बहुत महत्वपूर्ण पार्ट है, लेकिन जिंदगी यही नहीं है। महिलाओं को उनके रिलेशन और मैरिज स्टेट्स की नजरों से देखा जाता है। अब हम बहुत आगे आ चुके हैं। मेरे रिश्ते में सेपरेशन की वजह से अंदर कोई कड़वाहट नहीं है क्योंकि मैं जवान हूं, खूबसूरत हूं।' एक्ट्रेस ने कहा कि जीवन में एक ही बार प्यार या शादी करनी है, ये कोई नियम तो नहीं है। अगर आपका एक रिश्ता नहीं चले, तो आपको प्यार करने का हक है।