11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्टर से प्यार में मिनिषा लांबा को मिला था ‘धोखा’, रिएलिटी शो में मांगनी पड़ी थी माफी

मिनिषा लांबा पहले जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने बॅालीवुड की ओर रुख कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 17 Jan 2019, 9:42 PM IST

Happy Birthday Minissha Lamba and Arya Babbar love story

Happy Birthday Minissha Lamba and Arya Babbar love story

बॅालीवुड की क्यूट बबली एक्ट्रेस Minissha Lamba का Birthday है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। मिनिषा लांबा पहले जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने बॅालीवुड की ओर रुख कर लिया। वह स्कूल लाइफ से ही मॉडलिंग करती थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने दिल्ली के मिरांडा हाइस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

एक इंटरव्यू में मिनिषा ने कॅालेज के दिनों की बात करते हुए कहा था,' मुझे कॉलेज जाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि वहां गर्ल्स कॉलेज में सिर्फ लड़कियां थी और वहां एक भी लड़का नहीं था। इसी कारण के चलते मुझे कॉलेज जाने में कभी भी खास रूचि नहीं होती थी।'

कॅालेज के दिनों में ही पढ़ाई करते हुए उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला। साल 2005 में फिल्म 'यहां' से मिनिषा ने बॉलीवुड कॅरियर शुरुआत की थी। इससे पहले उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया था।

इसके अलावा मिनिषा का अफेयर बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर से चला था। इसका खुलासा खुद आर्य ने 'Bigg Boss 8' में किया था। मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में 'बिग बॉस' के घर के सदस्य थे। आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे। बाद में शो के होस्ट सलमान खान के कहने पर आर्य ने मिनिषा से लाइव शो के दौरान माफी मांगी थी। साथ ही इस बात का खुलासा किया था कि 'बिग बॉस' के घर में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे।