इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है, "देखो स्किनकेयर को लेकर कौन ज्यादा उत्सुक है।" अब उनका ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर स्किन केयर और स्वस्थ बालों को लेकर टिप्स शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, वह शाहिद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को भी पोस्ट करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।