16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता के ऑटो में बैठकर सम्मान लेने पहुंची Miss India रनर अप मान्या सिंह, सादगी देखकर लोगों ने की जमकर तारीफ.. वीडियो वायरल

मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह ने छुए मां के पैर पिता के ऑटो में बैठकर लेने पहुंची सम्मान माता-पिता को अपना क्राउन किया समर्पित

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Feb 17, 2021

Manya Singh with her parents

Manya Singh with her parents

नई दिल्ली | वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह (Manya Singh) ने अपनी कड़ी मेहनत से बता दिया है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। मंगलवार को मान्या और उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया जहां उन्होंने अपनी सादगी से एक बार फिर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। मान्या के उनके मां-बाप के साथ वीडियो और फोटोज लगातार वायरल हो रहे हैं। मान्या एक ऑटो रिक्शा चालक की बेटी हैं ऐसे में पहले ही लोग उनकी मेहनत की तारीफ करते नहीं थक रहे। वहीं एक बार फिर उन्होंने गर्व महसूस कराया। सम्मान समारोह में मान्या अपनी फैमिली के साथ ऑटो से पहुंची और अपनी मां को क्राउन पहनाया।

दरअसल मान्या सिंह को मुंबई के एक कॉलेज में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। मान्या अपने माता-पिता के साथ ऑटो में बैठकर पहुंची जो देखकर लोग एक बार फिर उनपर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बड़े ही गर्व से दुनिया को बताया है कि वो एक ऑटो चालक की बेटी हैं और कड़ी मेहनत से इस मुकाम पर पहुंची हैं। ऑटो से उतरने के बाद मान्या ने अपनी मां के पैर छुए और पिता के आंसू पोछे जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। उसके बाद मंच पर मान्या ने अपने माता-पिता के सिर पर Miss India रनरअप का ताज पहनाया। मान्या की मां इस दौरान खुशी के आंसू लिए बेटी पर गर्व महसूस कर रही थीं।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की मान्या सिंह ने 15 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। मान्या ने इस दौरान दिन रात मेहनत की और अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए इस सपने को भी साकार किया। मान्या ने लोगों के घरो में बर्तन धुलकर और कॉल सेंटर में काम करके पैसे जमा किए और पढ़ाई करने के साथ इंग्लिश सीखी। उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी को पूरी दुनिया के सामने बड़े गर्व से रखा है और उनकी इसी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है।