
Dhurandhar 2 Leaked Online On Youtube (सोर्स- एक्स)
Dhurandhar 2 Leaked Online On Youtube: सुपरस्टार एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक नई मुसीबत का सामना भी करती नजर आई। फिल्म की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद इसका पायरेटेड वर्जन कथित तौर पर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया, जिससे फिल्म की टीम और फैंस दोनों में चिंता बढ़ गई। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फिल्म का लगभग पूरा पायरेटेड वर्जन एक चैनल पर अपलोड कर दिया गया था। जैसे ही ये बात दर्शकों की नजर में आई, उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को टैग कर मामले की जानकारी दी। कई यूजर्स ने फिल्म के थिएटर रन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताकर वीडियो हटाने की मांग की।
कुछ दर्शकों ने अपने पोस्ट में फिल्म की कहानी, सिनेमैटोग्राफी और क्लाइमेक्स की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म को मोबाइल स्क्रीन पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में ही देखना चाहिए। वहीं कई लोगों ने इसे फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ साजिश करार दिया।
फिल्म की रिलीज से पहले ही निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की थी कि वे फिल्म के स्पॉइलर साझा न करें और पायरेसी से दूर रहें। उन्होंने कहा था कि पूरी टीम ने इस फिल्म को बनाने में लंबा समय और मेहनत लगाई है, इसलिए दर्शकों से उम्मीद है कि वो इस मेहनत का सम्मान करेंगे।
उनकी ये अपील ऐसे समय में आई थी जब फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही थी।
फिल्म के लीक होने की खबर सामने आते ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्लेटफॉर्म पर वीडियो रिपोर्ट किया। इसके बाद संबंधित पायरेटेड वीडियो को तुरंत हटा दिया गया। यह दर्शाता है कि अब दर्शक भी फिल्म इंडस्ट्री के हित में जागरूक भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि पायरेसी किसी भी फिल्म की कमाई पर सीधा असर डालती है। खासतौर पर जब फिल्म सिनेमाघरों में नई-नई रिलीज हुई हो, तब ऐसे लीक से बड़ा नुकसान हो सकता है।
भारत में फिल्म पायरेसी को कॉपीराइट कानून के तहत गंभीर अपराध माना जाता है। बिना अनुमति फिल्म को डाउनलोड करना, शेयर करना या अपलोड करना दंडनीय है। दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है।
ऐसे में फिल्म निर्माताओं के साथ-साथ दर्शकों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वो पायरेसी को बढ़ावा न दें और केवल वैध माध्यमों से ही फिल्म का आनंद लें।
Published on:
30 Mar 2026 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
