21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद आलीशान है मौनी रॉय का ससुराल, चमकता है एक-एक कोना देखें तस्वीरें

मौनी रॉय की कुछ तस्वीरों में उनके घर की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मोनी राॅय का ससुराल किसी 5 स्टार घर से कम नहीं हैं। उनके इन तस्वीरों को देख फैंस उनके घर की काफी तारीफ कर रहें हैं।

2 min read
Google source verification
mouni roy bangalore inhouse pics viral on internet

mouni roy bangalore inhouse pics viral on internet

टीवी से बाॅलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने बाॅयफेड से शादी रचाई हैं। शादी के बाद से ही मौनी रॉय का नया लुक सुर्खियों में बना हुआ था वहीं उनके ससुराल के तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसकी तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा की हैं। चलिए डालते हैं एक नजर मौनी रॉय के आलीशान घर पर

मौनी रॉय के इन तस्वीरों में मौनी रॉय के ससुराल की अंदर की तस्वीरें देख कर आप यह समझ सकते हैं कि उनका घर कितना ज्यादा सुंदर हैं। मौनी रॉय का घर जितना ज्यादा सुंदर हैं उतना ही बड़ा और आलिशान भी हैं। उनका यह आलीशान घर चारों ओर से हरियाली से पटा हुआ है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

हाल ही में मौनी रॉय ने अपने घर की सीढ़ियों पर खड़ी साड़ी पहनकर दिखी थी। जिसमे मौनी रॉय से ज्यादा खूबसूरत उनका घर लग रहा हैं। उनके सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस ने उनकी घर की जमकर तारिफ की हैं। उनकी नई तस्वीरों में उनके ससुराल की कई सारी तस्वीरें आपको देखने को मिलेगी। जो कि बेहद शानदार हैं। व्हाइट, ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन में सजा यह घर खूब जच रहा था।

आपको बता दे कि मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नंबियार बीती 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री के खास दोस्त भी शामिल हुए थे। उनकी शादी काफी धूम धाम से हुई थी।शादी में मौनी रॉय के लुक को उनके फैंस ने काफा पंसद किया था। शादी के तस्वीरों में मौनी रॉय की खुशी देख आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपनी शादी से कितनी खुश हैं।