
मौनी रॉय
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने 7 माह में 7 बार कोरोना टेस्ट करवाया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान हर सप्ताह कास्ट और क्रू का कोरोना टेस्ट किया जाता था। ताकि सभी सुरक्षित रहें, उन्होंने बताया कि यह काफी परेशान करने वाला और पेनफुल होता है। लेकिन इसका कराया जाना बहुत जरूरी है।
आपको बता दें कि हाल ही मौनी रॉय ने अपना 35 वां बर्थडे मालदीव में सेलिब्रेट किया था। वह अपनी वेब सीरीज को लेकर काफी सुर्खियों में है। उन्होंने अपनी सीरीज लंदन कॉन्फिडेंशियल की शूटिंग को लंदन में जाकर पूरा किया था। यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। जिसमें मौनी रॉय ने बेहतरीन किरदार निभाया है।
आपको बता दें कि मोनी रॉय ने टीवी में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड में भी अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वे अपने ग्लैमरस फोटो शेयर करती रहती हैं।
Published on:
14 Oct 2020 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
