
moushumi chatterjee
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी 26 अप्रेल को अपना बर्थडे मनाती हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से वह फिल्मों दूर हैं लेकिन 70 के दशक में उनके अभिनय और खूबसूरती के फैंस दीवाने थे। वह अपनी बेटी को लेकर काफी चर्चा मे रहीं। उनकी बेटी काफी बीमार रहती हैं लेकिन वह उससे मिलने के लिए तरस रही हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी बेटी से मिलने के लिए कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया।
रिपोर्ट के अनुसार मौसमी की बेटी पायल जुवेनाइल डायबिटीज की शिकार हैं। साल 2010 में उन्होंने पायल की बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी। मौसमी के पति जयंत मुखर्जी, उनकी बेटी पायल और दामाद डिकी तीनों एक ही कंपनी के डायरेक्टर थे। लेकिन वर्ष 2016 में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और आपस में रिश्ते खराब हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार खराब तबीयत की वजह से पायल लंबे समय से बेहोशी की हालत में थीं। ऐसे में मौसमी ने पिछले वर्ष बेटी से मिलने के लिए हाईकोर्ट का सहारा लिया। उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की। इस याचिका में कहा गया कि 28 अप्रेल, 2018 को पायल को अस्पताल से घर लाया गया था। पति डिकी ने देखभाल के लिए नर्स रखी। डॉक्टर ने पायल को फिजियोथेरेपी और डाइट का ध्यान रखने को कहा था। लेकिन इसे फॉलो नहीं किया जा रहा। साथ ही डिकी ने स्टाफ की पेमेंट भी बंद कर दी ऐसे में बेटी की देखभाल करने वाली नर्स भी चली गई हैं। बेटी की तबीयत से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि मिलने भी नहीं दिया जाता।
Updated on:
25 Apr 2019 06:38 pm
Published on:
25 Apr 2019 06:38 pm
