9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mr and Mrs Mahi ने तोड़ा इस साल का बड़ा रिकॉर्ड, पीछे रह गईं ये फिल्में

Mr and Mrs Mahi advance booking: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने 2024 की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

May 31, 2024

Mr and Mrs Mahi advance booking

Mr and Mrs Mahi advance booking: फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जाह्नवी कपूर की 2024 की पहली रिलीज है। एक्ट्रेस ने इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा में दूसरी बार अपने फिल्म 'रूही' के को-एक्टर राजकुमार राव के साथ काम किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने 'फाइटर', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 2024 की अन्य रिलीज को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा टिकट बिक्री हासिल की है।

मिस्टर एंड मिसेज माही ने किया रिकॉर्ड दर्ज (Mr. and Mrs. Mahi breaks record)

राजकुमार-जाह्नवी की फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि इसने अब तक की सबसे अच्छी प्री-सेल्स दर्ज की है। फिल्म ने अपने एडवांस कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ₹2.15 लाख की कमाई कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के पहले दिन ₹6 करोड़ से ₹8 करोड़ के साथ शुरुआत करने की उम्मीद है और शुरुआती वीकेंड में यह ₹20 करोड़ तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी मचा रही बड़े पर्दे पर धमाल, इन कारणों से देखें फिल्म

फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के बारे में (About Film Mr. and Mrs. Mahi)

'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक विवाहित जोड़े महेंद्र अग्रवाल (राजकुमार राव) और महिमा अग्रवाल (जाह्नवी कपूर) की प्रेम कहानी दर्शाती है, जो क्रिकेट के प्रति जुनूनी हैं। यह जोड़ी अपने उपनाम माही से भी जुड़ी है जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा है। फिल्म में महेंद्र का क्रिकेटर बनने का अधूरा सपना दिखाया गया है, जिसे वह अपनी पत्नी महिमा को कोचिंग देकर हासिल करना चाहता है। इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है।