14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mr. & Mrs. Mahi: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी मचा रही बड़े पर्दे पर धमाल, इन कारणों से देखें फिल्म

Reasons to watch Mr. & Mrs. Mahi: जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इसी के साथ हम आपको बताने जा रहे है वो कारण, जिनकी वजह से आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

May 31, 2024

Reasons To Watch Mr. & Mrs. Mahi

Reasons To Watch Mr. & Mrs. Mahi: स्पोर्ट्स, रोमांस और ड्रामा पर बेस्ड फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ को रिलीज के पहले दिन खूब पसंद किया जा रहा है। इसका पता ट्विटर पर फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यू से मिला है। इसी के साथ आइए जानते हैं फिल्म की खासियत और इसे देखने की बड़ी वजहों को।

एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव के किरदार को क्रिकेट बेहद पसंद होता है। इस फिल्म में आपको दोनों एक्टर्स के बीच रोमांस और बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म अपने खास प्लॉट से आपको बोर नहीं होने देगी।

बेहतरीन एक्टिंग

इस फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने खास ट्रेनिंग भी ली थी। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए दो साल तक ट्रेनिंग की साथ ही उन्हें कई चोटें भी लगी।

यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर- राजकुमार राव ने जनता को किया खुश या निराश? जानें कैसी लगी दर्शकों को फिल्म, पढ़ें रिव्यू

बेहतरीन गानें

इस फिल्म के गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म का गाना 'देखा तेनु' रिलीज कर दिया गया है, जो की शाहरुख खान और काजोल अभिनीत ओरिजिनल सॉन्ग 'शावा शावा' का रीक्रिएशन है। यह गाना इंटरनेट पर वायरल हो गया है। साथ ही फिल्म का एक और ट्रैक 'अगर हो तुम' भी लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने को सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है और कौसर मुनीर ने लिखा है।

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर ये 5 फिल्में ओटीटी पर मचा रही हैं धमाल, झटपट देखें ये धमाकेदार हिट

शूटिंग लोकेशन

इस फिल्म के ट्रेलर और गानों में जयपुर के खूबसूरत जगहों को दिखाया गया है। फिल्म में अरावली की पहाड़ियां, पुराने मंदिर और खूबसूरत बैकग्राउंड इस फिल्म को और बेहतरीन बना रहे हैं।