
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की सादगी का हर कोई दीवाना है। ये अपनी प्यारी ये स्माइल से फैंस के दिलों पर छूरियां चला देती हैं। ये अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आजकल एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने कातिलाना अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। एक बार फिर अदाकारा ने फैंस पर अपना जादू चलाया है।

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लुक्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं। ये अक्सर किसी न किसी ड्रेस में बिजलियां गिराती नजर आती हैं। इस बार अदाकारा ने सूट में फैंस का दिल जीता है।

तस्वीरों में मृणाल ठाकुर ने सूट पहना है जो उनपर बेहद खूबसूरत लग रहा है। मृणाल का एथनिक लुक फैंस के दिलों की धड़कनों को तेज कर रहा है।

लाइट पिंक कलर के सूट में मृणाल को देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने इस सूट में जमकर पोज भी मारे हैं।

तस्वीरों में वो कभी दुपट्टा लहराती दिख रही हैं तो कभी इठलाती और फिर उनकी मुस्कान के तो क्या ही कहने। इस सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी पहनी है जो सूट पर काफी सटीक बैठ रही है।

इसके साथ ही उन्होंने इस लुक को सटल मेकअप के साथ पूरा किया है। उन्होंने हाथ में हल्का ब्रेसलेट भी पहना है। ग्लोइंग फेस और सिंपल आउटफिट में मृणाल को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस उनकी इंस्टा पोस्ट पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सीता रामम मूवी में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के लुक्स को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे। साथ ही उनके लुक्स को काफी पसंद किया। मृणाल ने बाटला हाउस, जर्सी और सुपर 30, घोस्ट स्टोरी, तूफान, जैसी फिल्मों में काम किया है।