फिर प्रेग्नेंट हैं श्लोका मेहता? NMACC के लॉन्चिंग प्रोग्राम में दिखा बड़ी बहू का बेबी बंप!
नई दिल्लीPublished: Apr 01, 2023 11:54:03 am
Shloka Mehta Pregnant: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा लगा। इस इवेंट में अंबानी परिवार ने खूब लाइमलाइट बटोरी।


shloka mehta
Shloka Mehta Pregnant: शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) का आगाज हो गया। इस कार्यक्रम की मेजबान रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) थीं। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। इस दौरान अंबानी फैमिली ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुराई। NMACC के इवेंट में अंबानी फैमिली की दमदार एंट्री ने सोशल मीडिया को खुश कर दिया है। हालांकि इस दौरान जिन्होंने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो थे आकाश और श्लोका।