26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / उर्फी जावेद के बदले सुर, अतरंगी कपड़े पहनने के लिए मांगी माफी, कहा- ‘बदल लूंगी खुद को’

उर्फी जावेद के बदले सुर, अतरंगी कपड़े पहनने के लिए मांगी माफी, कहा- ‘बदल लूंगी खुद को’

uorfi javed : बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लेने के बाद सुर्ख़ियों में आई उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स से लोगों को ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अपने ड्रेसिंग स्टाइल और बोल्ड अवतार को लेकर उर्फी अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इस बार उर्फी जावेद के तेवर कुछ बदले नजर आए। हाल ही में माफीनामा लिख उन्होंने सभी को चौंका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 1 Apr 2023, 11:05 AM IST

uorfi javed

uorfi javed

uorfi javed : टीवी शो से लेकर ओटीटी बिग बॉस (OTT Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर दिन नए-नए डिजाइन के कपड़े पहने लोगों को चौंका देती हैं। इतना ही नहीं अपने अतरंगी फैशन और कपड़ों के अंदाज को लेकर सोशस मीडिया पर काफी ट्रोल भी होती रहती हैं। हालांकि सेलेब्स को इनका स्टाइल खूब पसंद आता है, लेकिन अब उर्फी ने माफीनामा पोस्ट कर लोगों से बदलने का प्रॉमिस किया है। इसे पढ़कर हर कई हैरान रह गया है।

उर्फी ने ट्वीट कर लिखा, मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़ों के साथ। माफी। उर्फी के ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें हुआ क्या है।

एक यूजर ने लिखा, कल एक अप्रैल है इसीलिए लोगों को अप्रैल फूल बना रही है।

दूसरे यूजर ने लिखा, रमजान का असर इस पर भी पड़ रहा है।

तीसरे यूजर ने लिखा, जरूर अपने नए कपड़ों का प्रमोशन कर रही हैं।

चौथे यूजर ने लिखा, ये बदल गई मुझे यकीन नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सामने आया आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो

उर्फी जावेद का यह माफीनामा देखकर फैंस का सिर चकरा गया है। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि उर्फी ऐसा कह रही हैं। खैर इसके पीछ की सच्चाई क्या है ये तो उर्फी ही जानती हैं।

हाल ही में उर्फी के फैशन की करीना ने तारीफ की थी। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान करीना ने कहा कि मेरे में उर्फी जावेद जितनी हिम्मत नहीं है। वो लड़की सच में बहुत बहादुर है। वो अपने हिसाब से लुक्स कैरी करती है। लोग उर्फी जावेद को देखना पसंद करते है। फैशन में अपने बोलने और एक्सप्रेस करने की आजादी मिलती है। मुझे लगता है कि उर्फी जावेद का कॉन्फिडेंस कमाल का है।

उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा, वो अपने हर एक लुक में काफी कूल लगती है। उर्फी जावेद का जो मन करता है वो वैसी ड्रेस पहनती है। फैशन इसी का तो नाम है। जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो। मैं उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की दाद देती हूं।

यह भी पढ़ें- दीपिका ने क्यों पहनी थी 'भगवा बिकिनी'