हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ''हम डरे नहीं थे। हम जानते थे कि हमारी फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। जब हम स्पेन में थे, तो मैंने उस कॉस्ट्यूम को रैंडम ही चुन लिया था। हमने कभी इस पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रंग अच्छा लग रहा था। धूप थी, घास हरी थी और पानी नीला था और नारंगी रंग अच्छा लग रहा था। हमने सोचा कि जब दर्शक इसे देखेंगे तो वे समझेंगे कि हमारा इरादा गलत नहीं था।''