24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आकाश की शादी के कार्ड से है 366% महंगा

अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, आकाश की शादी के कार्ड से है 366% महंगा

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड की वीडियो वायरल हुई थी। अब इसकी कीमत से जुड़ी हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 7 Jul 2025, 3:48 PM IST

Anant Ambani- Radhika Merchant

Anant Ambani- Radhika Merchant(Photo-ANI)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे सोने-चांदी से सजाया गया है। अब इस कार्ड की कीमत भी सामने आई है। अनंत और राधिका के इस वेडिंग कार्ड की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत की शादी के कार्ड पर ही करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड की कीमत 6-7 लाख रुपये प्रति कार्ड है। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग कार्ड की कीमत 1.5 लाख रुपये थी। अनंत- राधिका के वेडिंग कार्ड की कीमत आकाश अंबानी के कार्ड से 366 प्रतिशत ज्यादा है, जबिक ईशा अंबानी के वेडिंग कार्ड से 2.3 गुना ज्यादा महंगा है।

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी- राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में कियारा आडवाणी ने पहनी बेहद महंगी साड़ी, जानें इसकी कीमत