25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mukesh Chhabra को फिर आई Sushant Singh Rajput की याद, बोले- एक महीना हो गया.. अब तो तेरा फोन भी नहीं आएगा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निधन को एक महीना बीत (Sushant Singh Rajput death one month) गया है। अब सुशांत के बहुत अच्छे दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Director Mukesh Chhabra) ने भी उन्हें यादकर भावुक पोस्ट किया है।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Jul 14, 2020

Mukesh Chhabra emotional post for Sushant Singh

Mukesh Chhabra emotional post for Sushant Singh

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निधन को एक महीना बीत (Sushant Singh Rajput death one month) गया है। उनके फैंस और दोस्त उन्हें यादकर इमोशनल हो रहे हैं। वहीं सुशांत की मौत से उनके फैंस में कई सेलेब्स को लेकर गुस्सा है। वो लगातार सीबीआई जांच की मांग (Sushant fans CBI appeal) कर रहे हैं। सुशांत के फैंस ये मानने को तैयार नहीं है कि उन्होंने सुसाइड की है। अब सुशांत के बहुत अच्छे दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Director Mukesh Chhabra) ने भी उन्हें यादकर भावुक पोस्ट किया है। मुकेश छाबड़ा और सुशांत बेहद जिगरी दोस्त (Sushant Mukesh friendship) थे। उन्होंने सुशांत के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें याद किया है।

मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट (Mukesh Chhabra emotional post for Sushant) किया है। उन्होंने सुशांत के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- एक महीना हो गया है आज, अब तो कभी फोन भी नहीं आएगा तेरा। मुकेश के इस इमोशनल पोस्ट (Mukesh Chhabra Instagram post for Sushant) से साफ पता चलता है कि वो अपने दोस्त को कितना मिस कर रहे हैं। वहीं उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की है उसमें भी सुशांत और उनकी दोस्ती साफ दिखाई दे रही है। मुकेश पहले भी सुशांत को लेकर कई भावुक पोस्ट कर (Mukesh Chhabra missed Sushant Singh) चुके हैं।

डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) से एक निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को कास्ट (Sushant Singh Dil Bechara) किया था। सुशांत के फैंस दिल बेचारा की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का सब्सक्रिप्शन भी फ्री (Dil Bechara free subscription) रखा है। दिल बेचारा 24 को जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म के गानों को ए आर रहमान ने गाया और कंपोज किया है। वहीं फराह खान ने कोरियोग्राफ किया (Farah Khan choreograph Dil Bechara song) है। कुछ दिन पहले ही दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।