
Kangana Ranaut On Vaibhav Suryavanshi (सोर्स- एक्स)
Kangana Ranaut On Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों एक नाम हर तरफ गूंज रहा है- वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में भारतीय टीम तक पहुंचने वाले इस युवा खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना लाखों बच्चे करते हैं। लेकिन जितनी तेजी से उनकी तारीफ हो रही है, उतनी ही तेजी से उन पर उम्मीदों का पहाड़ भी खड़ा किया जा रहा है।
हाल ही में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने वैभव की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि वो भविष्य में भारत को विश्व कप दिला सकते हैं और महान खिलाड़ियों से भी आगे निकल सकते हैं। हालांकि ये बयान प्रेरणा के तौर पर दिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर अलग तरह की बहस छिड़ गई।
सबसे ज्यादा चर्चा एक यूजर के कमेंट की हो रही है। यूजर ने लिखा, 'वो कोई बड़ा आदमी नहीं है, सिर्फ 15 साल का बच्चा है।' इसके अलावा कई यूजर्स ने कंगना के उस स्टेटमेंट पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें क्रिकेट देखने का तो इतना समय मिलता नहीं है।
दरअसल कंगना अपनी अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता को प्रमोट कर रही थीं। इसी दौरान उनसे वैभव को लेकर सवाल पूछा गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'इतनी छोटी उम्र में टीम इंडिया में सिलेक्ट होना बेहद गर्व की बात है. मुझे उम्मीद है कि वैभव आगे चलकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वर्ल्ड कप घर लाएंगे।'
दिलचस्प बात यह है कि खुद कंगना रनौत ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी तरह का दबाव बनाना नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि वो देश के हर उभरते खिलाड़ी को आगे बढ़ते देखना चाहती हैं।
आपको बता दें कि सूर्यवंशी ने इससे पहले आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी की थी। आईपीएल 2026 में सूर्यवंशी ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 237.31 का रहा। उन्होंने इस दौरान 63 चौके और 72 छक्के लगाए थे।
सूर्यवंशी ने पांच अर्धशतक और एक शतकीय पारी भी खेली थी। ट्राई सीरीज से पहले उम्मीद थी कि वैभव सूर्यवंशी आईपीएल वाला जलवा बरकरार रखेंगे, लेकिन पहले मुकाबले में ऐसा नहीं कर पाए। अब क्रिकेट फैंस की नजरें 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होंगी।
Published on:
09 Jun 2026 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
